घर में लगी भीषण आग, दो कच्चे मकान जलकर खाक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रिपोर्टर: ऋषि दुबे

16 लोगों ने घर से बाहर निकलकर बचाई जान, एक मवेशी के झुलसने की सूचना

सूरजपुर। मदानेश्वरपुर गांव में एक घर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आसपास के दो कच्चे मकान भी आ गए। देखते ही देखते घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान घर में मौजूद 16 लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग की चपेट में आने से घर में बंधे एक मवेशी के झुलसने की भी जानकारी सामने आई है। अग्निकांड में दोनों कच्चे मकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, वहीं आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment