कारगिल युद्ध विजय दिवस के 25 वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा इकाई बिलासपुर द्वारा अमर शहीदों को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। कारगिल युद्ध विजय दिवस के 25 वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा इकाई बिलासपुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूर्व सैनिक लखन कुमार सिंह दीक्षित राजकुमार रजक और नरेन्द्र कुमार पटेल का शाल श्रीफल एवं पुष्पहार भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।


संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष  भूपेंद्र सवन्नी ने सेना की शौर्य गाथा को बताते हुए वर्तमान की मोदी सरकार को सैनिक साथियों को साथ लेकर चलने और मनोबल बढ़ाने वाली सरकार कहा पूर्व विधायक बेलतरा रजनीश सिंह ने कारगिल युद्ध में सेनाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए 26 जुलाई को गौरवशाली दिन बताया जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत आज के इस संगोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के सम्मान को स्कूल सभागार में छात्र-छात्राओं के बीच करने का उद्देश्य बताते हुए भावी पीढ़ी को राष्ट्र के लिए सेनाओं की समर्पण एवं मातृभूमि के लिए त्याग को जान सकें कहते हुए

छात्रों से राष्ट्र सेवा के लिए आह्वान किया प्रदेश प्रवक्ता  हर्षिता पाण्डेय ने सेनाओं को भारत भूमि का सच्चा सेवक कहते हुए मातृभूमि की सेवा के लिए उनके आचरण को अनुकरणीय बताया शिशु मंदिर के प्राचार्य राकेश पाण्डेय पूर्व सैनिक लखन कुमार सिंह दीक्षित ने भी संगोष्ठी परिचर्चा में भाग लेते हुए अपने विचार रखे .

भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी ने स्वागत उद्बोधन में मंचस्थ अतिथियों का अभिनंदन कर अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके पराक्रम को सभागार में रखा मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री तिलक देवांगन ने किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी ,जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व विधायक रजनीश सिंह प्रदेश, प्रवक्ता हर्षिता पाण्डेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी, पूर्व महापौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय जिला कार्य समिति के सदस्य भाजयुमो जिला प्रभारी दीपक सिंह ठाकुर, दीपक शर्मा ,तिलक देवांगन, महर्षि बाजपेयी ,वैभव गुप्ता, सन्नी केसरी, टीका साहू ,नितिन छाबड़ा ,अरुण लास्कर ,अंकित पाल ,ज्ञानेंद्र कश्यप ,टिकेश्वर कौशिक, अंकित गुप्ता, यश गौरहा ,अल्पेश द्विवेदी, निखिल श्रीवास, अभिषेक राज ,अनीश धीवर, अमर राजपूत ,आयुष चतुर्वेदी, आदर्श तिवारी सहित शिशु मंदिर परिवार के आचार्य गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *