रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के तीन महत्वपूर्ण निगम, मंडल और आयोग के पदाधिकारियों को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय शुक्ला तथा इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि यह दर्जा संबंधित पदाधिकारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रदान किया गया है। यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता अथवा प्रोटोकॉल की स्थिति को प्रदर्शित नहीं करती।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8238177
Total views : 8286097