राज्योत्सव 2024 : लोकसभा सांसद महासमुंद  राजकुमारी चौधरी ने   जनसम्पर्क की प्रदर्शनी का किया अवलोकन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विनय सिंह नवभारत टाइम्स 24x7in ब्यूरो बेमेतरा
मो 9907971282

बेमेतरा  05 नवंबर 2024/- /- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 24 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ज़िला मुख्यालय बेमेतरा में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जिला छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है। राज्य सरकार द्वारा पिछले 10 माह की योजनों के छायाचित्र का किया गया  प्रदर्शन ।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  लोकसभा सांसद महासमुंद  राजकुमारी चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया सहायक संचालक शशिरत्न पाराशर ने पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू, कलेक्टर  रणबीर शर्मा,पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू सहित जनप्रतिनिधि साथ थे ।


शासन की  छायाचित्र प्रदर्शनी  देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव  साय के नेतृत्व में जो कार्य किया है, वह विश्वसनीय और सराहनीय के साथ प्रशंसनीय बताया है। स्क्रीन (एलईडी) से राज्य शासन की चल रही सॉफ़्ट स्टोरी से  योजनाओं को सरलता से समझ रहे है। 


जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अलावा महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में दर्शाया गया है। नई पीढ़ी के युवा ने कहा कि युवा ने  डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर के बढ़ते कदम शासकीय  भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता  की गारंटी  और हाइटेक लाइब्रेरी और  आधुनिक सुविधाओं की  सराहना की ।

स्कूली बच्चे और आम नागरिक इस प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं।  छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि मय आंकड़ों के साथ जानकारी उपयोगी है।


छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए विनेश निवासी बेमेतरा और उनके साथ आये दोस्त ने कहा कि राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना, भर्ती  में पारदर्शिता, मुख्य मंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना को अच्छा बताया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनके परिवार के के लिए बहुत राहत मिली है। लोगों को प्रदर्शनी देखकर उन्हें राज्य शासन द्वारा पढ़े-लिखे बेरोजगारों युवाओं के लिए संचालित योजनाओं के साथ ही श्रमिक कल्याण योजनाओं  की भी जानकारी मिली है।

प्रदर्शनी से निश्चिित ही बहुत सारे बेरोजगार युवाओं को जानकारी मिली है। हमें उम्मीद है कि वे शासन के इन योजनाओं का लाभ जरूर लेंगे।  


ज़िला मुख्यालय में आयोजित  राज्योत्सव में  लगायी गयी प्रदर्शनी  अच्छा प्रतिसाद मिला। प्रचार सामग्री भी नि:शुल्क वितरित की गई ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *