महाराष्ट्र बाल श्रमिक (निषेध एवं विनियमन) नियम 2025 पर आपत्तियाँ और सुझाव आमंत्रित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Punit Jejani
District bureu Gadchiroli Maharashtra

गड़चिरोली : महाराष्ट्र शासन ने बाल श्रमिक (निषेध एवं विनियमन) नियम 2025 से संबंधित प्रारंभिक अधिसूचना राज्य शासन के विशेष राजपत्र में दिनांक 07 अगस्त 2025 को प्रकाशित की है। इस अधिसूचना की प्रति गड़चिरोली स्थित सरकारी श्रम अधिकारी कार्यालय के सूचना फलक पर नागरिकों की जानकारी हेतु चस्पा की गई है।

अधिसूचना के अनुसार, इन नियमों पर किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को यदि कोई आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वे अधिसूचना जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर शासन को भेज सकते हैं। प्राप्त होने वाली आपत्तियों और सुझावों पर शासन द्वारा विचार किया जाएगा।

आपत्तियाँ और सुझाव भेजने का पता इस प्रकार है –
श्रम आयुक्त, श्रम भवन, ई-ब्लॉक, सी-20, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, वांद्रे (पूर्व), मुंबई – 400051।

गड़चिरोली के सरकारी श्रम अधिकारी ने नागरिकों, संस्थाओं और संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी आपत्तियाँ और सुझाव समय पर प्रस्तुत करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *