बीते दिनों आपके मोबाइल पर तेज अलार्म के साथ ही पॉप-अप मेसेज जरूर आया होगा। अब कुछ दिनों तक किसी के मोबाइल पर इस तरह का संदेश नहीं आएगा। कारण है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक कुछ जरूरी रिव्यू और सुधार के बाद इसे फिर से शुरू किया जाएगा।
बीते दिनों एनडीएमए ने लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से आगाह करने के लिए एक सेवा शुरू की थी। इसके तहत लोगों के मोबाइल फोन पर एक साथ जोरदार अलार्म बजता था और साथ ही संदेश भी फ्लैश होता था। यह सामान्य संदेश से एकदम अलग होता था। किसी आपातकालीन संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए ही इसका इस्तेमाल किया जाता था।
सरकार ने मई में ही इस सेवा को शुरू किया था। इसके तहत लोगों को अलर्ट किया जाता था। सेवा शुरू होने के बाद कई बार लोगों के पास आंधी या मूसलाधार बारिश के अलर्ट आए। उत्तर भारत में तूफान से पहले भी लोगों के फोन बजने लगे। यह सेवा में तेज अलार्म इसलिए बजता है ताकि आपका ध्यान तुरंत उस संदेश की ओर चला जाए और आप सतर्क हो जाएं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8214842
Total views : 8256317