मदकूद्वीप एनीकट में युवक के डूबने की खबर.. पुलिस और गोताखोर की टीम युवक के खोज में डटी ….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली (निर्मल अग्रवाल) – मुंगेली जिले के पथरिया में ग्राम मदकू में मदकूद्वीप एनीकट स्थित हैं।

जहाँ इन दिनों एनीकट  में 5 से 10 फिट पानी है जिसमें बहुत तेज बहाव है।


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बंजारे पिता प्रेम दास बंजारे उम्र लगभग 22 साल ग्राम दरूवन कांपा  का रहने वाला है।

जो अपने भाइयों के साथ नदी में घूमने गया था। तेज बहाव के चलते सम्भवतः फिसलने से वह नदी में डूब गया।

उक्त मामले की जानकारी मिलते ही सरगांव थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत अपने टीम प्रधान आरक्षक लोकेश राजपूत, आरक्षक उमेश सोनवानी के साथ गोताखोर की टीम को लेकर युवक की खोज में लगे हैं।

सरगांव थाना प्रभारी संजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि  वर्तमान बरसात के समय बेवजह नदियों के ज्यादा नजदीक न जाएं जंहा पानी अपने उच्चस्तर पे हो जिससे जनमानस को किसी प्रकार से दुविधा का सामना करना पड़े।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *