छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सोमवार से नया रोस्टर लागू, 4 डिवीजन बेंच में होगी मामलों की सुनवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सोमवार से नया रोस्टर लागू होगा। चीफ जस्टिस की ओर से जारी नए रोस्टर में डिवीजन बेंच और सिंगल बेंच के लिए मामलों का अलग-अलग निर्धारण किया गया है। इस बार भी हाईकोर्ट में चार डिवीजन बेंच में मामलों की सुनवाई होगी।

रोस्टर के अनुसार, डिवीजन बेंच-1 में चीफ जस्टिस और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच जनहित याचिका, रिट अपील, हेबियस कॉर्पस, आपराधिक अपील सहित अन्य मामलों की सुनवाई करेगी।

डिवीजन बेंच-2 में जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की बेंच आपराधिक मामलों के साथ वर्ष 2022 तक के अल्ट्रा वायर्स मामलों की सुनवाई करेगी।

डिवीजन बेंच-3 में वर्ष 2016 से आगे की एक्विटल अपीलों की सुनवाई होगी, जबकि डिवीजन बेंच-4 में सिविल, कंपनी, टैक्स और वैवाहिक मामलों से संबंधित अपीलों की सुनवाई की जाएगी।

वहीं, सिंगल बेंच में भी मामलों का वर्षवार और विषयवार विभाजन किया गया है। नए रोस्टर के अनुसार संबंधित बेंचों में मामलों की सुनवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment