फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंज उठा नवा रायपुर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंज उठा नवा रायपुर
सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के करतबों ने रजत जयंती राज्योत्सव में लोगों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर। सोमवार को नवा रायपुर का आसमान इंडियन एयरफोर्स (IAF) की फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंज उठा। यह फाइटर जेट्स 4 और 5 नवंबर को आसमान में अपनी अद्भुत एरोबैटिक प्रदर्शनी पेश करेंगे।

इस शो में शामिल सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) भारतीय वायुसेना की सटीकता, साहस और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। 1996 में गठित इस टीम ने अपने गठन के बाद से भारत की हवाई क्षमता और अनुशासन का भव्य प्रदर्शन देश-विदेश के 700 से अधिक मंचों पर किया है।

सूर्यकिरण टीम एशिया की एकमात्र नौ विमान वाली एरोबैटिक डिस्प्ले टीम है। इनके विमानों की उड़ानें इतनी सटीक होती हैं कि कभी-कभी पंखों के बीच की दूरी 5 मीटर से भी कम रह जाती है। यही तकनीकी कौशल भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान देता है।

टीम ने श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ब्रिटेन और थाईलैंड जैसे देशों में भारत का गौरव बढ़ाया है। इन्हें सिंगापुर एयर शो, दुबई एयर शो और रॉयल थाई एयर फोर्स की 88वीं वर्षगांठ में भी शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम भारतीय वायुसेना की विश्व स्तरीय नौ-विमान वाली एरोबैटिक टीमों में से एक है और एशिया में अपनी तरह की इकलौती टीम मानी जाती है। भारत में अब तक इस टीम ने 500 से अधिक प्रदर्शन किए हैं।

नवा रायपुर का यह आयोजन छत्तीसगढ़ के रजत जयंती राज्योत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है, और लोग इस शानदार एयर शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *