एनआईटी रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय खेल सप्ताह 2024’ का हुआ समापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गौतम बाल बोंदरे  : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के खेल विभाग और शौर्य द स्पोर्ट्स कमिटी ने दिनांक 31 अगस्त को 26 से 31 अगस्त तक चले ‘राष्ट्रीय खेल सप्ताह 2024’ के समापन सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव, डीन (फैकल्टी वेलफेयर) डॉ. डी. सान्याल, डीन (छात्र कल्याण) डॉ. नितिन जैन, स्पोर्ट्स के चीफ प्रोफेसर इन चार्ज डॉ. एच. के. नारंग, और स्पोर्ट्स के प्रोफेसर इन चार्ज डॉ अल्फिया बानो और डॉ एस डी वी एस एस वर्मा सिरुवुरी,स्पोर्ट्स ऑफिसर कमल सिंह मान , अन्य फैकल्टी , स्टॉफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

इस दौरान फैकल्टी, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बैडमिंटन (सिंगल्स व डबल्स), टेबल टेनिस (सिंगल्स व डबल्स), बास्केटबॉल,वॉलीबॉल और चेस प्रमुख खेल रहे, साथ ही साइकिल प्रतियोगिता , डॉज बॉल और रस्साकशी जैसे फन इवेंट्स भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।

समापन कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। डॉ. राव ने सभी को संबोधित करते हुए हमारे जीवन में खेल की महत्वता को समझाया और बताया कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने खेल भावना को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देते हुए आयोजनकर्ताओं, फैकल्टीज और छात्रों को बधाई दी और विभिन्न खेलों के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा खुद को फिट रखने और इस कार्य हेतु भागीदारी निभाने की शपथ भी ली गई ।

फैकल्टी के लिए आयोजित खेलो में साइक्लिंग प्रतियोगिता में सुरेश दुआ प्रथम, अभिजीत कुमार द्वितीय और डॉ सूरज कुमार मुक्ति तृतीय रहे। बैडमिंटन (सिंगल्स) में  डॉ. राजेश डोरिया प्रथम, हीरा सिंह द्वितीय और  धर्मेंद्र पांडे व अभिजीत कुमार तृतीय रहे बैडमिंटन (डबल्स) में डॉ. राजेश डोरिया और धर्मेंद्र पांडे प्रथम, डॉ ललित साहू और हीरा सिंह द्वितीय और डॉ डी सी झारिया व देवेंद्र सोनी व राकेश चौधरी व अभिषेक इंदवार तीसरे स्थान पर रहे ।

चेस में विकास प्रथम, कपिल द्वितीय और  भानुप्रताप सिंह व डॉ अमित राज सिंह तृतीय रहे टेबल टेनिस (सिंगल्स) में डॉ सायोन प्रमाणिक प्रथम, डॉ हरेंद्र नारंग द्वितीय और डॉ अमित राज सिंह तृतीय स्थान पर रहे ।

टेबल टेनिस (डबल्स) में डॉ. धर्मपाल और डॉ. संदीप चौकसे विजेता , डॉ अमित राज सिंह और डॉ सूरज कुमार मुक्ति द्वितीय और डॉ सायोन प्रमाणिक व सार्थक तृतीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस महिला वर्ग में पहला स्थान डॉ अल्फिया बानो और दूसरा स्थान निशा नेताम ने हासिल किया ।

विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल में टीम ड्राई डे हूपर्स प्रथम और टीम ऑरा द्वितीय स्थान पर रही  वहीं वॉलीबॉल में प्रथम स्थान टीम केमिकल , दूसरा स्थान टीम अनिमेष और तीसरा स्थान टीम नवदीप ने हासिल किया।

संस्थान का राष्ट्रीय खेल सप्ताह का आयोजन करने का उद्देश्य ना केवल विभिन्न खेलों के विजेता घोषित करना था बल्कि फैकल्टी व विद्यार्थियों में खेल के प्रति लगाव और खेल भावना को अपने अंदर अंतरनिर्वृत्त करवाने के दृढ़ निश्चय को दर्शाता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *