“ऑपरेशन बॉज” के तहत नगर के सुने मकान में चोरी के आरोपी को 12 घंटे के भीतर पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिला मुख्यालय मुंगेली के खर्रीपारा में चोरी की वारदात में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाए जा रहे “आपरेशन बाज” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी के कुशल नेतृत्व में मुंगेली नगर के खरीपारा में हुये चोरी के आरोपी एवं माल मशरूका की पता तलाश करने हेतु सिटी कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठन कर शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.08.2025 को प्रार्थी बीरबल सोनकर पिता बलदेव सोनकर उम्र 41 वर्ष निवासी मोह. बशीर खान वार्ड खरीपारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि खरीपारा मोह. बशीर खान वार्ड में पिछले 02 वर्ष से पैतृक भूमि पर मकान बनाकर निवास कर रहा है।

दिनांक 03.08.2025 को प्रातः 09:00 बजे अपने दादी के बरसी में अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर ग्राम कोयलारी चला गया और दिनांक 05.08.2025 को सुबह करीबन 06.55 बजे वापस घर आये तो मेनगेट का ताला लगा हुआ था। गेट का ताला खोलकर अंदर गये तो सीढी के टावर खुला व कमरे का दरवाजा का ताला दुटा हुआ और कमरे के अंदर आलमारी खुला हुआ था।

आल्मारी में रखे घर नगदी रकम 14,000 रू एवं पत्नी का सोने का नेकलेस, रानीहार, अगुठी, झुमका, चैन, बाली, टॉप्स, 03 नग पायल एवं फुल्ली कीमती 66,000 रूपये कुल कीमती 80,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 359/25 थारा 331 (4) 305 (ए) बी0एन0एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीव्ही अवलोकन, मुखबीर सूचना तंत्र एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम द्वारा खरीपारा के पास घेराबंदी कर आरोपी अंकित सारथी एवं एक नाबालिग बालक को हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार कर किये जो दिनांक 03.08.2025 को सूना मकान देखकर दोनो घर के बगल मे बाथरूम में चढ़कर छत में चढ़े फिर छत का दरवाजा खुला होने से घर अंदर जाकर आलमारी के लॉकर को हसिया से तोड़कर मशरूका चोरी कर ले जाकर सोने चांदी को मोर छत्तीसगढ़ ढ़ाबा के पीछे जमीन अंदर दबाकर अमरकंटक घुमने जाना बताये।

आरोपी व नाबालिग बालक के निशादेही पर मोर छत्तीसगढ़ ढाबा के पीछे जमीन के अंदर दबाकर रखे चोरी गये मशरूका सोने एवं चांदी के जेवरात नेकलेस, अंगुठी, झुमका, चैन, बाली, टॉप्स, 03 नग पायल एवं फुल्ली कीमती 66,000 रूपये को जप्त एवं नगदी रकम 1000 रूपये व शेष 13000 रूपये को अमरकंटक घुमने मे खर्च होना बताये जुमला 67,000 रूपये को जप्त कर आरोपी अंकित सारथी पिता लाखन सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी खरीपारा विनोबा भावे वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया व विधि से संघर्षरत् 01 बालक के द्वारा चोरी की घटना में शामिल होना पाये जाने पर विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया एवं 01 संदेही आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली उप निरी. गिरीजाशंकर यादव, उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी सायबर सेल मुंगेली, सउनि. मधुकर रात्रे एवं सायबर सेल व थाना सिटी कोतवाली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

आरोपी
अंकित सारथी पिता लाखन सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी खरीपारा विनोबा भावे वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली एवं 01 अपचारी बालक

जप्ती

  1. नगदी रकम 1000 रूपये,
  2. सोने एवं चांदी के जेवरात कीमती 66,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग हंसिया
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *