मुंगेली पुलिस द्वारा सटोरियों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली पुलिस द्वारा सटोरियों पर लगातार ताबड़तोड कार्यवाही

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर “आपरेशन बाज” चलायी जाकर 04 सटोरियों को पकड़ने में मिली सफलता

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं अवैध रूप से जुआ, सट्टा, शराब ब्रिकी करने वालो के विरूद्ध *”ऑपरेशन बाज”* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक एस. आर. घृतलहरे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना सिटी कोतवाली मे 03 प्रकरण एवं थाना लालपुर मे 01 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई।
*”ऑपरेशन बाज”* के तहत बीते कल थाना सिटी कोतवाली, थाना लालपुर एवं सायबर सेल के द्वारा संयुक्त टीम गठित कर आम लोगो को रुपए पैसे का लालच देकर मोबाइल एवं कागज पर अंको रुपए पैसे का दांव लगाकर हारजीत का सट्टा पट्टी लिखने वालो के आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गई जिसमे मुखबीर सुचना पर (1). रेस्ट हाउस के पीछे मजगांवपारा मुंगेली से राजकुमार बंजारा पिता स्व. विसाहू उम्र 42 वर्ष निवासी मजगांवपारा मुंगेली को मोबाइल एवं कागज पर सट्टा लिखते पाये जाने पर कागज मे सट्टा पट्टी, नगदी रकम 1760 रूप्यें, इस्तेमाली डाटपेन व एक नग विवो मोबाइल जिसमे वाट्सअप, मैसेज के माध्यम से सट्टा लिखते मिला (2). जनपद पंचायत मुंगेली के सामने रोड किनारे मे दीपक साहू पिता मनोज उम्र 20 वर्ष निवासी करही मुंगेली के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगद रकम 3340 रूप्ये, डाटपेन व एक नग मोबाइल कीमती 5000 रूप्ये (3). शिवाय ट्रेडर्स के सामने मुख्य मार्ग करही मुंगेली मे सनत कुमार टण्डन पिता दुजेराम उम्र 43 वर्ष निवासी करही मुंगेली के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी रकम 3780 रूप्ये, डाटपेन व एक नग विवो मोबाइल कीमती 7000 रूप्ये मिला व थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चंदली मे नरेश कुमार लहरे पिता नरेन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी चंदली के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी रकम 3500 रूपये, एक नग इस्तेमाली मोबाइल मिला जिसे जप्त कर 04 आरोपियो का कृत्य धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत पाये जाने पर विविधत गिरफ्तार कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, थाना लालपुर की स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *