सांसदों ने जताई नाराजगी- रेलवे आम जनता को परेशान करना बंद करे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र, जिला ब्यूरो चीफ, नवभारत टाइम्स, 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नीनु इटियेरा की अध्यक्षता में बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक जोन कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने की। बैठक की शुरुआत सांसदों के परिचय के साथ हुई, लेकिन जल्द ही सांसदों ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सीधे शब्दों में कहा कि रेलवे प्रशासन के निर्णयों से आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। बिना किसी उचित कारण के रेलवे द्वारा सड़कों को बंद करना, ट्रेनों का समय पर न चलना, और अन्य समस्याओं की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे का उद्देश्य केवल मालढुलाई तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता को भी सुगम यात्रा प्रदान करना चाहिए। उन्होंने बुधवारी बाजार के व्यापारियों की समस्याओं पर भी ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि रेलवे को इन मुद्दों पर संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए।

बैठक में सांसदों ने उठाए प्रमुख मुद्दे

बैठक में शामिल सभी सांसदों ने रेलवे प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रेलवे से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। खासतौर पर कई सांसदों ने अंडरब्रिज, ओवरब्रिज, स्टेशन सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया। सांसदों ने कहा कि रेलवे को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान देना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, “रेलवे प्रशासन को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा और जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा। ट्रेनों के ठहराव से लेकर स्टेशनों की सुविधाओं तक कई मुद्दे हैं, जिन्हें जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए।

सांसदों की प्रमुख मांगें

तोखन साहू, बिलासपुर सांसद

परसदा ग्राम (गतौरा) के पास स्वीकृत अंडरब्रिज का कार्य जल्द पूरा हो।

बिल्हा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो।

कोटा में ओवरब्रिज का निर्माण और सल्का नावागांव में अंडरब्रिज बने।

उसलापुर रेलवे स्टेशन पर फ्लाईओवर का निर्माण हो।

चिंतामणि महाराज, सरगुजा सांसद

अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस के समय में संशोधन हो।

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का सूरजपुर और विश्रामपुर स्टेशनों पर ठहराव हो।

दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए।

हिमाद्री सिंह, शहडोल सांसद

अमलाई, बुढार, कोतमा स्टेशनों पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए।

हरद स्टेशन पर कोविड से पहले चलने वाली ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू हो।

चंदिया स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण हो

राधेश्याम राठिया, रायगढ़ सांसद

 

रायगढ़ स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाए।

सारनाथ एक्सप्रेस का रायगढ़ से परिचालन शुरू हो।

धरमजयगढ़ रेल लाइन का कार्य पूरा कर ट्रेन सेवा शुरू की जाए।

देवेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सदस्य

 

रायगढ़ से कोरबा के बीच मेमू ट्रेनें चलाई जाएं।

रायगढ़ से प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन शुरू हो।

कमलेश जांगड़े, जांजगीर-चांपा सांसद

 

आजाद हिंद एक्सप्रेस का सक्ती स्टेशन पर ठहराव हो।

सक्ती स्टेशन में प्लेटफार्म शेड और जीआरपी थाना की सुविधा हो।

सांसदों ने साफ कहा कि रेलवे को गुणवत्ता और जनता की सुविधाओं पर कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा जनता की समस्याएं और बढ़ेंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *