सीमाओं की सुरक्षा में तत्पर BSF जवानों को सांसद ने किया नमन, पूर्व सैनिकों और परिजनों के प्रति जताया आभार
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए देश की सुरक्षा में जुटे जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत माता की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात सतर्क, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक BSF के वीर जवानों को शत-शत प्रणाम।
अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी BSF कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, सम्मान और अखंडता के लिए उनका समर्पण हर भारतीय को गर्व से भर देता है।
उन्होंने संदेश में यह भी उल्लेख किया कि BSF के पराक्रम और त्याग से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तथा यही भावना राष्ट्र को मजबूत बनाती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199358
Total views : 8237074