नवरात्र के बीच पंडाल में पसरा मातम… पंडा बने युवक की मिली फंदे पर लटकी लाश, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी: नवरात्र के बीच एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को दहला दिया। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में दुर्गा पंडाल में पंडा बने विनोद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से उत्सव का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर विनोद पंडाल से बाहर निकले और पास ही एक मकान में चले गए। देर तक वापस न आने पर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने अंदर का नज़ारा देखकर होश खो दिए। मकान में विनोद गमछे से फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।

यह दृश्य देखकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। खुशियों से भरे दुर्गा महोत्सव में अचानक सन्नाटा और मातम छा गया। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और पूरे इलाके में ग़म का माहौल पसर गया।

सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

गांव वालों का कहना है कि “जो पंडा सबको देवी मां के दरबार में भक्ति का संदेश दे रहा था, वही खुद जिंदगी की लड़ाई हार गया।” अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *