बिलासपुर जिले मे ओबीसी जातियों का सर्वेक्षण  20 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अनुविभागीयअधिकारी
(राजस्व) ने बैठक लेकर की अब तक हुए सर्वे कार्य की समीक्षा
बिलासपुर, 13 सितम्बर 2024/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन किया गया है। जिसमें आयोग को पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन एवं सर्वेक्षण कर 7 बिंदुओं में अनुशंसा प्रस्तुत किया जाना है। 7वे बिन्दु के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण से संबंधित है।
  जिले में ओबीसी जातियों का सर्वेक्षण कार्य जारी है। आज नगर निगम सभा कक्ष में एसडीएम  पीयूष तिवारी ने सभी जोन कमिश्नर, निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी तलसीलदार, नायब तहसीलदार, सुपरवाईजर, सीडीपीओ और शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियो की बैठक लेकर वर्तमान में कराए जा रहे ओबीसी सर्वे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी को निर्देशित किया गया है कि 20 सितम्बर तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाए। सभी की समस्याओं को भी सुना गया और निराकरण के सुझाव भी साझा किये गये। इसके अलावा सभी जोन कमिश्नर को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर पर सभी सभी बीएलओ, विभागीय अधिकारियों की मीटिंग करा ले। ताकि कोई भी समस्या आती है तो उसका समाधान वहां पर ही किया जा सके। सर्वे का कार्य छुट्टी के दिनों में भी जारी रहेगा। एसडीएम ने ओबीसी वर्ग से अपील की है कि वे इस सर्वे के काम में कर्मचारियों को अपेक्षित सहयोग देते हुए अपनी सहभागिता निभाएं।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *