बैंककर्मी से लूट का आरोपी नाबालिग चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ । घरघोड़ा थाना क्षेत्र के छाल रोड पर बुधवार रात बैंककर्मी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके पास से 13 हजार रुपये बरामद किए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अलेख पंडा पिता दुष्यंत पंडा उम्र 37 वर्ष निवासी झरियापाली, जो एचडीएफसी बैंक घरघोड़ा में कार्यरत है, 17 सितंबर की रात अपनी पत्नी के साथ घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे थे।

रात करीब 7.30 बजे छाल रोड पर अचानक एक अज्ञात युवक ने उनकी पत्नी का पर्स छीन लिया जिसमें 20 हजार रुपये नकद रखे थे और फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 245/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी टीम और मुखबिरों को आरोपियों की पतासाजी में लगाया। शीघ्र ही सूचना के आधार पर एक नाबालिग संदेही को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की और बताया कि लूटे गए पैसों में से 7 हजार रुपये खर्च कर चुका है। उसकी निशानदेही पर शेष 13 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए किशोर न्यायालय में पेश किया गया।


इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामसजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक प्रहलाद भगत और चंद्रशेखर चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *