कन्या घरघोड़ा संकुल में “मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन”  संपन्न..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पालक समुदाय एवं विद्यालयों के मध्य समन्वय की भावना स्थापित करने ; हर घर में पढ़ाई का माहौल निर्मित करने के दृष्टिकोण से व छात्र छात्राओं को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके सहित अकादमिक प्रगति , स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वित करने हेतु बृहद रूप से पालक शिक्षक बैठक का आयोजन संकुल स्तर पर आयोजित किया गया।

घरघोड़ा विकासखंड मुख्यालय के कन्या संकुल में मंगलवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ पालकों व संकुल अंतर्गत शामिल प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित संस्थाओं में अध्यनरत छात्र छात्राओं के पालकों की उपस्थिति में हुआ।पालकों ने “मेगा पालक शिक्षक बैठक”  में उपस्थित होकर अपने विचारों को रखा एवं प्राप्त शैक्षणिक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचारों का विनिमय करते हुए संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम  में संकुल समन्वयक ज्योति मैडम ने संकुल अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालयों की उपस्थिति सहित संचालित योजना एवं गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी बैठक में रखी।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा ने शासन द्वारा मेगा पालक शिक्षक बैठक की महत्ता पर एवं इससे मिलने वाले दूरगामी शैक्षणिक परिणामों से पालकों को अवगत कराते हुए संकुल अंतर्गत नगरीय ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का वातावरण निर्मित करने पालकों से विद्यालय से जुड़ कर शिक्षा की मुख्य धारा में चलने का अनुरोध किया।

बैठक में “उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम”  अंतर्गत नव साक्षर भारत बनाने का संकल्प लिया गया जिसमें शिक्षा का दीप प्रज्वलित किए रखने का संकल्प सामूहिक रूप से लिया गया।इस सुअवसर पर ” एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत पालकों के मध्य पेड़ लगाने की अपील की गई साथ ही पौधरोपण भी उन्ही के मध्य से किया गया।

बैठक में शिक्षिका तृप्ति सिंह मनीष बोहिदार सपना एक्का प्रतिभा बेहरा रीति पंडा सुभाषिनी पटनायक विजय निषाद तिलोक चक्रधारी  विजय पंडा संदीप पाण्डेय अखिलेश मिश्रा आदि ने बैठक में शैक्षणिक विचारों को प्रस्तुत करते हुए शिक्षा का वातावरण बेहतर बनाने पालकों को सुझाव भी प्रदान किए।

इस अवसर पर पालकों जनप्रतिनिधियों प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल रहे जो सराहनीय कही जा सकती है।स्वास्थ्य विभाग से रोहित डनसेना ने डेंगू मलेरिया  एवं अन्य संक्रामक रोगो से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों को जागरूक होने की बात कही।जिला कार्यालय से नोडल के रूप में जिला परियोजना अधिकारी (साक्षरता विभाग) देवेंद्र वर्मा ने उपस्थित होकर विविध विषयों की जानकारी प्रदान करते हुए नवभारत साक्षरता कार्ययोजना के अंतर्गत निरक्षरों को साक्षर करने का संकल्प दिलवाया ।

इस अवसर पर विकास खंड साक्षरता विभाग के आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को उद्धव बारीक सुनील जोल्हे पूनम चौहान एस एन पटनायक आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के  नोडल शिक्षक विजय पंडा ने करते हुए बताया कि 1006 छात्र 605 पालक 30 शिक्षक शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी छत्तीसगढ़ी में किया गया जो पालकों के मध्य रोचक रहा। इस  अवसर पर मुस्कान उरांव  को कक्षा दसवीं में कुमारी मिली जोल्हे को बारहवीं बोर्ड में  विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनके पालकों सहित सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का समापन “जन गण मन ” के साथ सम्मानजनक स्थिति में हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *