
जे के मिश्र : बिलासपुर : साईं नित्य नियम द्वारा ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बिलासपुर में राष्ट्रीय नृत्य और संगीत स्पर्धा “प्रणवम फेस्टिवल” का आयोजन किया गया था।
जिसमें जैन पब्लिक स्कूल की छात्रा मातृका दुबे निवासी सागर होम्स फेस दो ने एकल गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में राज्य सहित पूरे देश के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया था ।
अतिथियों द्वारा छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सागर हॉम्स सोसायटी सकरी बिलासपुर ने भी भूरि भूरि प्रशंसा की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236067
Total views : 8283457