देह व्यापार पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्पा सेंटरों में दबिश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में देह व्यापार की सूचना पर स्मृति नगर पुलिस ने अमन ढाबा स्थित दो स्पा सेंटर लविश फैमली स्पा एंड सेलून तथा ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून  में दबिश दी।

पुलिस को मुखबिर से पता चला था कि मसाज के नाम पर इन स्पा सेंटरों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम गठित कर दोनों स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई।

दबिश के दौरान लविश फैमली स्पा एंड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी (36 वर्ष), निवासी सिकोला भाठा जयंती नगर दुर्ग और अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार (29 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल को संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, म.आर. यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, सउनि गौरखनाथ चौधरी एवं आरक्षक कमल नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *