मुंगेली जिले का बढ़ाया मान,राष्ट्रीय कत्थक महोत्सव में माही पाठक ने हासिल किया द्वितीय स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कत्थक कौशल महोत्सव 2025 में मुंगेली जिला की कत्थक नृत्यांगना माही पाठक ने जूनियर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर मुंगेली जिले का मान बढ़ाया है।


कृष्णा ललित कला महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कत्थक कौशल महोत्सव 2025 में यह उपलब्धि न केवल माही पाठक के लिए, बल्कि पूरे मुंगेली जिले के लिए गौरव की बात है। माही पाठक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

पूर्व में,स्नेहा और माही पाठक ने राजनांदगांव, भिलाई और पुणे में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा में द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। माही पाठक मुंगेली ने आत्मानंद स्कूल से 12वीं की परीक्षा इस वर्ष पास की है और आगे की कॉलेज की पढ़ाई जारी है। माही पाठक की माता स्वीटी पाठक और पिता पंडित राजू पाठक हैं, माही पाठक ने डांस की शिक्षा अपनी बहन स्नेहा शर्मा से ही ली है।

स्नेहा शर्मा एक प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगना हैं और कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। माही पाठक की इस उपलब्धि पर मुंगेली जिले के कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनकी सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

माही पाठक की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे मुंगेली जिले के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि मुंगेली जिले की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *