महासमुंद : सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद 9 दिसंबर 2024: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप 9 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक विविध कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं की पहुंच जन-जन तक हो इसके लिए नियमित तौर पर जनता से जुड़कर कार्य करते रहें। बैठक में धान खरीदी की समीक्षा भी की गई। उन्हेंने कहा कि धान खरीदी किसी भी शर्त में बंद न हो। उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने एक दो दिन के भीतर संग्रहित धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए हैं। मार्कफेड और नान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उठाव नियमित तौर से होता रहे। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को सप्ताह के अंतिम दो दिवस शनिवार और रविवार को धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि 100 दिवस के इस अभियान में टीबी और कुष्ठ उन्मूलन के लिए अधिकाधिक प्रयास करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश भी दिए है। अन्य संबंधित विभाग को आवश्यक सहयोग करने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने 70 वर्ष आयु से अधिक व्यक्तियों के लिए आयुष्मान वय वंदन योजना से लाभ उठाने के लिए पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यां के गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण एजेंसियों को उन्होंने कहा कि समय सीमा में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए निर्माण किया जाए तथा शिकायत की स्थिति निर्मित न हो। विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी 14 दिसम्बर को होने वाले लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निपटाने कहा गया है। कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन व अवैध शराब विक्रय आदि की समीक्षा की और इसे रोकने कड़े कदम उठाने कहा गया है।

बैठक में वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने किसान वृक्ष मित्र योजना के संबंध में जानकारी दी उन्होंने कहा कि किसानों को निःशुल्क पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को निःशुल्क पौधे प्रदान किए जायेंगे जिसके लिए आवेदन किया जा सकते हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *