मुंगेली में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जय जगन्नाथ से गूंजा मुंगेली, भक्तों में दिखा उल्लास

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-भगवान जगन्नाथ की परंपरागत रथ यात्रा आज नगर के दाऊपारा महामाई मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। यात्रा पड़ाव चौक होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पूरे शहर में निकाली गई। पूरे नगर में रथ यात्रा को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा।

भक्तों की भारी भीड़ यात्रा में उमड़ी। श्रद्धालु भजन-कीर्तन व जयकारों के साथ पूरे उत्साह से शामिल हुए। नगरवासियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया एवं प्रसाद वितरण किया। डीजे एवं बैंड-बाजों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने भी यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने नगरवासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

यात्रा के सफल आयोजन में नगर के अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों की भी सक्रिय भूमिका रही। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

भगवान जगन्नाथ की इस रथयात्रा ने नगरवासियों के हृदय में आस्था और एकता का संदेश भर दिया और पूरा मुंगेली जय जगन्नाथ के गगनचुंबी जयकारों से गूंज उठा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *