गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को कांकेर में शराब दुकानें रहेंगी बंद, सरगुजा में खुला देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानों, एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब एवं एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन पूर्णतः बंद रहेंगी। शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर सख्त रोक लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।

सरगुजा: वहीं, “स्वच्छता ही सेवा“ पखवाड़ा के अंतर्गत सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत रोपाखार में देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे प्रारंभ किया गया। इस नवाचार का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक अपशिष्ट का स्थानीय संग्रहण और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन है।

कलेक्टर विलास भोसकर और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने मैनपाट क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस कैफे का अवलोकन किया और इसे प्रशंसनीय नवाचार बताया। यह पहल जिला प्रशासन सरगुजा, एलआईसी एचएफएल ग्रीन टुमॉरो परियोजना और फिनिश सोसायटी के सहयोग से संचालित हो रही है।

कैफे की खासियत:

  • ग्रामीण या पर्यटक एक किलो साफ प्लास्टिक लाकर नाश्ता प्राप्त कर सकते हैं।

  • दो किलो प्लास्टिक के बदले भोजन की सुविधा भी उपलब्ध है।

  • इससे स्वच्छता बढ़ेगी और प्लास्टिक अपशिष्ट का पुनः उपयोग भी संभव होगा।

यह मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय जागरूकता और सतत विकास की दिशा में प्रेरणादायक कदम साबित होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment