लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी, सलमान को भी दी धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई। दशहरा की रात गोली मारकर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। अब इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जिम्मेदारी ली।

 

सलमान के घर की बढ़ायी गई सुरक्षा

बाबा सिद्दीकी की हत्या और इस हत्याकांड की बिश्नोई गैंग द्वारा जिम्मेदारी लेने के बाद के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाबा सिद्दीकी और सलमान खान की दोस्ती थी और जिस लॉरेंस गैंग का नाम बाबा सिद्दीकी की हत्या में सामने आ रहा है, उसी ने सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी हुई है।

राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक होंगे बाबा सिद्दीकी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को बाबा सिद्दीकी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, क्योंकि उन्होंने 2004-2008 के दौरान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और म्हाडा के अध्यक्ष के रूप में काम किया था।

बता दें कि, महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। आनन-फानन में बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *