“लैलूंगा शराब दुकान विवाद: भ्रष्टाचार और जनआक्रोश के बीच फंसा आबकारी विभाग”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा, रायगढ़ : लैलूंगा नगर पंचायत में स्थित शराब दुकान में अहाता के लिए पर्याप्त जमीन नहीं होने के कारण आज तक अहाता का टेंडर नहीं हुआ है। इसके चलते आबकारी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा निजी अहाता संचालित कराकर संचालकों से मोटी रकम वसूलने की खबरें आम हैं।

आबकारी नीति के अनुसार शराब दुकान के आसपास खाने-पीने के पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन लैलूंगा में शासकीय शराब दुकान के आसपास चखना सेंटरो की भरमार है। यहां तक कि एक शराब कोचिया ने उसी भवन में चखना सेंटर खोल दिया है जिसमें शराब दुकान है।

स्थानीय रहवासियों द्वारा इस मामले की शिकायत कलेक्टर रायगढ़ से की गई थी, जिसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जांच का आदेश दिया गया। जांच में शिकायत सही पाई गई और शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।

https://www.instagram.com/reel/C_AS-X1yQkt/?igsh=aGF0OHMyNW5pbDd0

लैलूंगा में बाईपास सड़क नहीं होने से गांव की बेटियां शिक्षण के लिए जाते समय इस शराब एवं चखना सेंटर के सामने से गुजरने को मजबूर हैं।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सहायक आयुक्त आबकारी ने कहा कि “जहां भीड़ होगी, वहीं शराब बिकेगी,” जिससे स्थानीय लोगों में और आक्रोश फैल गया है।

अब देखना यह होगा कि इस खबर के प्रकाशन के बाद आबकारी विभाग क्या कदम उठाता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment