सरकंडा थाना क्षेत्र में फिर चाकूबाजी की घटना, एक युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपियों ने किया हमला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना ने इलाके को दहला दिया है। ताजा मामले में शिवाजी नगर इलाके में शनिवार रात करीब 11:55 बजे तीन आरोपियों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, विवाद के चलते यह हमला हुआ और आरोपियों ने मिलकर युवक को घेरकर चाकू से वार किए। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, खासकर स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैल गई है।

पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 115(2)-बीएनएस, 296-बीएनएस, 36(5)-बीएनएस और 351(2)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह घटना इलाके में पिछले कुछ समय से बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों की ओर इशारा करती है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से न केवल क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है बल्कि पुलिस की मौजूदगी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को सख्त करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *