Kal Ka Mausam: 11 से 16 अगस्त तक भयंकर बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 11 से 16 अगस्त 2025 तक मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत में बारिश का कहर बरप सकता है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए, जानते हैं कहां-कहां और कब होगी बारिश।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का सिलसिला 14 अगस्त तक जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 11 और 13 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, असम और मेघालय में 10, 11 और 14 अगस्त को बारिश का अलर्ट है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। खास तौर पर 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और 12-13 अगस्त को असम व मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Kal Ka Mausam: दक्षिण भारत में भी बादल बरसेंगे

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 14 से 16 अगस्त तक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 और 16 अगस्त को बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 12, 13 और 16 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है। रायलसीमा में 14 और 15 अगस्त को, तेलंगाना में 11-12 अगस्त को और तटीय कर्नाटक में 14-16 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14-15 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही, अगले दो दिनों तक दक्षिण भारत में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर

झारखंड में 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश में 14 और 16 अगस्त को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 से 16 अगस्त तक, विदर्भ में 12, 15 और 16 अगस्त को, छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 11 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11-12 अगस्त, बिहार में 11-13 अगस्त, ओडिशा में 15-16 अगस्त और पश्चिम मध्य प्रदेश में 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ में 13-14 अगस्त, छत्तीसगढ़ में 13-16 अगस्त और ओडिशा में 12-14 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *