विजयादशमी पर्व पर संघ के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का पालन आवश्यक : गोवर्धन देवांगन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- हिन्दू समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। आज संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर सर्वव्यापी रूप धारण कर चुका है। ऐसे समय में प्रत्येक स्वयंसेवक का दायित्व और भी बढ़ गया है।

संघ के इस गौरवशाली अवसर पर पंच परिवर्तन के सभी घटकों का पालन करना प्रत्येक स्वयंसेवक का कर्तव्य है। यह उद्गार बिलासपुर विभाग के विभाग कार्यवाह गोवर्धन देवांगन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मदकू मण्डल द्वारा बैतलपुर में आयोजित विजयादशमी पर्व के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजराम वर्मा, जिला ग्राम भारती उपाध्यक्ष थे तथा अध्यक्षता मनीष मिश्रा, संघचालक, पथरिया खण्ड ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. हेडगेवार एवं पूज्य गुरूजी के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया।

इसके पूर्व दोपहर 2:30 बजे पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों द्वारा घोष के साथ अनुशासित पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण करते हुए समाज में संगठन और अनुशासन का संदेश दिया।

संचलन के पश्चात सभी स्वयंसेवक सरस्वती शिशु मंदिर, चंद्रखुरी परिसर में एकत्र हुए, जहाँ यह आयोजन सभा के रूप में परिवर्तित हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए गोवर्धन देवांगन ने कहा कि —“संघ कार्य का मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है। जब व्यक्ति सशक्त, चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ होगा, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा। पंच परिवर्तन के माध्यम से व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाना ही संघ का लक्ष्य है।” कार्यक्रम में जिला शारीरिक प्रमुख बहोरन वर्मा, प्रमोद दुबे (कार्यवाह, उपखण्ड सरगांव), मनीष अग्रवाल (व्यवस्थापक, सरस्वती शिशु मंदिर, चंद्रखुरी), जनपद सभापति मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, ग्रामीण नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने राष्ट्र और समाज के उत्थान हेतु संघ के कार्य में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *