एनएमडीसी क्षेत्र में लौह अयस्क तस्कर सक्रिय -स्थानीय ठेकेदारों के साथ बड़े सिंडीकेट की आशंका..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दंतेवाड़ा — दंतेवाड़ा जिले के  किरंदुल से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट से अवैध तरीके से 28 जुलाई को लोह अयस्क भर कर  ट्रक निकल रही थी ।

विदित हो कि  बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन संस्था की गाड़ियों की लोडिंग के पश्चात शाम 8 बजे एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के धर्म कांटे में कार्यरत ठेका श्रमिक  ने  अपने एनएमडीसी अधिकारियों को इसकी सूचना  दी की धर्म कांटा बंद होने के बाद भी एक 14 चक्का ट्रक में लोह अयस्क की लोडिंग चल रही है जिसकी जानकारी पर एनएमडीसी किरंदुल के अधिकारियों ने तत्काल सीआईएसएफ जवानों को इसकी सूचना दी ।

सीआईएफ के  जवान  तत्काल मौके पर पहुंचे और गाड़ी को रोक परिवहन अनुज्ञा पत्र टीपी के पेपर ड्राइवर से मांगे ड्राइवर गाड़ी को लेकर भागने की कोशिश में था परंतु  सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल गाड़ी को पकड़कर किरंदुल  पुलिस थाने में इसकी सूचना थी ।

मामला वन विभाग का होने के कारण किरंदुल थाना से वन विभाग को सूचना दी गई जिस पर तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी बचेली आशुतोष मांडवा ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर एक 14 चक्का ट्रक CG 21 F 9854 के साथ हुंडई की पोकलेन 215L को जप्त किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा मामला पर पीओआर  दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है ।सारे पहलुओं की जांच कर कांटा बंद होने के बाद गाड़ी कैसे लोडिंग प्लांट में घुसी ।

पोकलेन ऑपरेटर ने  किसके कहने पर  लोह अयस्क को लोड किया इन सब  पहलुओं की  जांच की जा रही है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *