नक्सल ऑपरेशन से लेकर एसपी तक: आईपीएस योगेश पटेल की बेहतरीन पारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईपीएस योगेश पटेल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 30 अगस्त 1990 को हुआ। उनका गांव पिथौरा ब्लाक में स्थित है। पिथौरा ब्लॉक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम राजा सवैया उनका गृहग्राम हैं।

प्रोफेशनल कैरियर:–

योगेश पटेल ने 17 दिसंबर 2018 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के बाद फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी राजनांदगांव जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर पोस्टिंग हुईं।

वे राजनांदगांव में बसंतपुर थाना प्रभारी रहें। इसके बाद रायगढ़ जिले में रायगढ़ सीएसपी रहें। फिर दंतेवाड़ा जिले के एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन बनें।

एसपी के रूप में उनकी पहली पदस्थापना गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में हुई। कमांडेंट चौथीं वाहिनी भी वे रहें। वर्तमान में योगेश पटेल जून 2024 से अंबिकापुर जिले के एसपी हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment