IPL 2025: ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर नहीं, इस खिलाड़ी को मिली रिकॉर्ड कीमत ने चौंकाया, हो सकता है अगला कप्तान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IPL 2025 Mega auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा शहर में 24 नवंबर को हुई मेगा नीलामी में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को मिली रिकॉर्ड कीमत ने सभी को चौंकाया. पंत को एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीद कर उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. वहीं पंजाब ने श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ खर्च किए. इन दोनों खिलाड़ियों का ऑक्शन में महंगा बिकना तय माना जा रहा था लेकिन इन्हें भी उम्मीद से ज्यादा कीमत मिल गई है लेकिन एक खिलाड़ी को मिली कीमत ने क्रिकेट के फैंस के साथ उसे भी हैरान कर दिया है.

इस खिलाड़ी ने किया हैरान

31 अक्टूबर को जब सभी 10 टीमों ने अगले सीजन के लिए अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की तो केकेआर के रिटेन खिलाड़ियों की सूची में ऑलराउंडर और टीम के सीनियर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर का नाम नहीं था. इस फैसले ने फैंस को हैरान किया था. लेकिन केकेआर ने जिस कीमत पर वेंकटेश को फिर से टीम में शामिल किया है उससे तो सभी हैरान हैं. केकेआर ने 23.75 करोड़ में वेंकटेश को खरीद इस सीजन का तीसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है. वहीं ऑक्शन इतिहास का उन्हें चौथा सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है.

मिल सकती है कप्तानी

वेंकटेश अय्यर को केकेआर अगले सीजन अपना कप्तान बना सकती है. टीम के पास फिलहाल कोई ऐसा बड़ा नाम नहीं है जो टीम को लीड कर सके. ऐसे में अय्यर टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने भी जिम्मेदारी मिलने पर टीम की कप्तानी करने की इच्छा जताई है.

करियर पर नजर

भारत के लिए टी 20 और वनडे खेल चुके वेंकटेश अय्यर टॉप ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. वहीं दाहिने हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं.  25 दिसंबर को 30 साल के होने जा रहे इस ऑलराउंडर ने पिछले साल टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. वे अबतक आईपीएल के 50 मैचों में 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 1326 रन बना चुके हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *