iphone17 launch date: Apple ने दिया बड़ा हिंट, iPhone 17 की लॉन्च तारीख की लीक !

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 टेक की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Apple जल्द ही अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अभी तक इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी ने मार्केटिंग टेक्नीक अपनाते हुए इसकी लॉन्च तारीख लीक कर दी है।

दरअसल Apple ने गलती से अपने Apple TV ऐप पर एक इवेंट इनवाइट पोस्ट कर दिया था, जिस पर लॉन्च की तारीख लिखी थी। कंपनी ने तुरंत इस पोस्ट को हटा दिया, लेकिन तब तक यह जानकारी लीक हो चुकी थी।

कब लॉन्च होंगे नए iPhone?

लीक हुए इनवाइट के मुताबिक 9 सितंबर को Apple का बड़ा इवेंट होने वाला है, जिसमें नई iPhone सीरीज लॉन्च की जाएगी। Apple आमतौर पर अगस्त के आखिर में अपने इवेंट की तारीख का ऐलान करती है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि यह एक गलती थी, जबकि कुछ का मानना है कि यह Apple की एक सोची-समझी रणनीति थी ताकि लोगों में उत्सुकता बढ़ाई जा सके।

क्या खास होगा इस बार?

रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार Apple इस बार चार नए iPhone मॉडल लॉन्च करेगी:

iPhone 17

iPhone 17 Air

iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro Max

इस बार Apple अपने ‘प्लस’ मॉडल को हटाकर उसकी जगह ‘iPhone 17 Air’ को पेश करने जा रही है। यह अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है। अनुमान है कि इसकी कीमत 94,900 रुपये के आसपास हो सकती है।

iPhone के साथ-साथ इस इवेंट में Apple Watch और नई जनरेशन के AirPods भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *