रायगढ़ पुलिस का सघन अभियान, किरायेदारों और फेरीवालों की कड़ी जांच..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  :  रायगढ़ :  रायगढ़ पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थानाक्षेत्रों में किरायेदारों और फेरीवालों की सघन जांच की। एसपी  दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी  आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जिसमें किरायेदारों के पहचान पत्रों और उनके मूल निवास स्थान की जांच की गई। साथ ही उनके जीविका के स्रोत की भी विस्तृत जानकारी ली गई।

पुलिस ने मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे किरायेदारों को मकान देने से पहले उनकी पूरी जानकारी थाने में अनिवार्य रूप से दें । यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किराये पर रहने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि संदिग्ध न हो।

इसके अलावा, पुलिस ने मकानों में रह रहे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और समय-समय पर जांच में सहयोग करने का भी आग्रह किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किरायेदार/मकान मालिक ऑनलाइन https://www.cgpolice.gov.in/ सिटीजन सर्विस के जरिए भी  किरायेदार की जानकारी दे, सकतें हैं । यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके और अवांछित तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *