अनुपस्थित अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी करने दिए निर्देश….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजना में गतिविधियों की समीक्षा की

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और कहा कि किसानों को टोकन, बारदाने तथा धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके और विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता अंशु वासने को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने के लिए नगरीय निकायों में कार्य योजना बनाकर शिविर लगाने के साथ ही पीएम आवास 2.0, पीएम स्वनिधि आदि योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे कर जिले के कुम्हारों को पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण दिलाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसमें लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के लिए पूरी गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करें। उन्होंने नगरीय निकायों में भी पीएम आवास योजना की जानकारी ली और धीमी प्रगति पर लोरमी सीएमओ को शोकाज का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कौशल विकास योजना के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। इस पर लाइवलीहुड कॉलेज की सहायक परियोजना अधिकारी निशी देवांगन ने बताया कि योजना के अंतर्गत चार बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और अब तक 04 सौ से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए इस कार्य को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अधिकारी को पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत पंजीकृत युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण दिलाने निर्देशित किया।

इसी प्रकार उन्होंनेे परख सर्वे, सहकार से समृद्धि, पीएम जीवन ज्योति योजना, चिराग योजना, जनदर्शन आदि के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जी. एल. यादव, मेनका प्रधान, पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *