स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनज़र मुंगेली में स्ट्रीट फूड सेंटरों का निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में स्ट्रीट फूड जैसे गुपचुप ढेला, मोमोस सेंटर, इडली दोसा सेंटर, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता युक्त खाद्य समाग्री को पकाने एवं रख रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही खाद्य सामग्री को बनातेे समय हैण्ड ग्लब्स, एप्रान, हैड कवर लगाने, पीने के पानी को साफ-सुथरे बर्तन में रखने, खाद्य सामग्री को रखने के लिए अखबारी कागज का उपयोग नही करने और खाद्य सामग्रियों को ढककर रखने की समझाईश दी गई।


इसी तरह बरेला, जरहागांव, मुंगेली क्षेत्र में मामा भांचा हॉटल नया बस स्टैण्ड मुंगेली, शुभम बिरयानी सेंटर नया बस स्टैण्ड मुंगेली, शिवकृपा चाट सेंटर पडाव चौक मुंगेली, कृष्णा मोमोस सेंटर काग्रेस भवन मुंगेली, अंशु मोमोस सेंटर कोतवाली थाना मुंगेली, विजय हॉटल बरेला, देवांगन हॉटल बरेला, राजू हॉटल जरहागांव, शिव स्वीट्स जरहागांव, दिलीप हॉटल जरहागांव, सत्य नारायण गाडी जरहागांव, कश्यप बिरयानी सेंटर जरहागांव का निरीक्षण किया गया और खाद्य सामग्रियों को साफ-सफाई के साथ तथा ढककर रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *