भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा सेक्टर में मजबूती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एफएमसीजी और आईटी शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी में सीमित तेजी

मुंबई: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों में सीमित तेजी देखने को मिली।

बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 84,065.75 से 144.25 अंक की बढ़त के साथ 84,210 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद 25,867.30 से 55.35 अंक चढ़कर 25,922.65 पर खुला। खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9:22 बजे) सेंसेक्स 137.67 अंक (0.16%) की तेजी के साथ 84,203.42 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 37.65 अंक (0.15%) की बढ़त के साथ 25,904.95 के स्तर पर बना हुआ था।

सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। व्यापक बाजार में भी मजबूती रही, जहां निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.49 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

सेक्टरल फ्रंट पर निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि पिछले सत्र में बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी रिकवरी को जारी रखा। निफ्टी 50 25,850 के ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की तेजी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि तकनीकी रूप से निफ्टी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। 25,700–25,800 के स्तर के ऊपर टिके रहने से बाजार की मजबूती बढ़ी है। निफ्टी के लिए अगला अहम रेजिस्टेंस 26,000 के पास है, इसके बाद 26,100 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा। अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट देता है, तो शॉर्ट कवरिंग तेज हो सकती है और तेजी आगे भी जारी रह सकती है। वहीं नीचे की ओर 25,700 पहला अहम सपोर्ट है, इसके बाद 25,500 का स्तर देखा जाएगा।

कुल मिलाकर बाजार की संरचना सकारात्मक बनी हुई है और सीमित दायरे में कारोबार के साथ तेजी का रुझान बरकरार रहने की संभावना है। निवेशकों को बैंकिंग, पीएसयू, मेटल्स और नतीजों व सेक्टर से जुड़ी खबरों के आधार पर चुनिंदा शेयरों पर फोकस करने की सलाह दी गई है। हालांकि, 26,000 के रेजिस्टेंस लेवल के पास सतर्कता और सख्त रिस्क मैनेजमेंट जरूरी बताया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment