इलाज के बहाने हैवानियत! शादीशुदा झोलाछाप डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इलाज के बहाने हैवानियत! शादीशुदा झोलाछाप डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीमारी का इलाज कराने पहुंची थी पीड़िता, शादी का झांसा देकर बार-बार किया शोषण — आरोपी अब जेल में


जांजगीर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इलाज के नाम पर शर्मनाक वारदात का मामला सामने आया है। बिलासपुर की मस्तूरी पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर को युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी का नाम सरजू साहू है, जो अकोला गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


इलाज के बहाने बनाया संबंध

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तबीयत खराब होने पर वह इलाज कराने झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू के पास गई थी।
इलाज के दौरान आरोपी ने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर 5 जनवरी 2024 को पहली बार दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसने कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए


शादीशुदा होने की सच्चाई छिपाई

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात युवती से छिपाई थी।
जब पीड़िता को इस सच्चाई का पता चला, तो उसने आरोपी के खिलाफ मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई
शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार कर लिया।


न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मस्तूरी थाना पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
वहीं, इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment