रायपुर। प्रेमिका के ब्रेकअप और बातचीत बंद होने से नाराज एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमिका की मां पर हथौड़ा से हमला किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की शिकायत पर डीडीनगर थाना पुलिस ने युवक और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता आरती विश्वकर्मा, जो रायपुरा, गौरा चौक स्थित यादवपारा की निवासी हैं, ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दीपक अग्रवाल से पहचान हुई थी। आरती के घरवाले दीपक को पसंद नहीं करते थे, जिसके कारण आरती अलग मकान लेकर रहने लगी। जनवरी में खम्हारडीह में मकान किराए पर लेने के बाद दीपक के द्वारा मारपीट शुरू हो गई। परेशान होकर आरती ने दीपक से ब्रेकअप कर अपनी मां के पास वापसी की।
आरती ने पुलिस को बताया कि ब्रेकअप और बातचीत बंद होने के बाद दीपक ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक करवा दिया और नया सिम लेने के बावजूद आरती से संपर्क बनाने के लिए उसकी मां को कॉल कर दबाव डालने लगा। जब आरती की मां बातचीत कराने से इंकार कर गईं, तो दीपक ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को काम पर जाते समय, दीपक उनके करीब पहुंचा और सिर पर हथौड़ा से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181450
Total views : 8213311