( निर्मल अग्रवाल )मुंगेली – छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में पूरे राज्य के 33 जिला कलेक्टर को विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में 16 अगस्त को शाम 4 बजे जिला मुंगेली कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन उपरांत जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत जडेजा ने बताया कि संघ के आह्वान पर विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण का विरोध शांति पूर्ण तरीके से किया जा रहा है संघ संगठन से ऊपर उठकर अपने अधिकार की रक्षा के लिए अनेकों शिक्षकों ने उपस्थित होकर अपना विरोध दर्ज कराया है ।

महिला जिलाध्यक्ष नारायणी कश्यप ने बताया कि वर्तमान में जारी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में प्रदेश के हजारों शिक्षक प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से प्रभावित होने वाले हैं, अध्यापन का कार्य की गुणवत्ता को परे रखकर व्यावसायिक सोच व कपट पूर्ण नीति के तहत युक्तियुक्त करण किया जा रहा है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह कांत ने बताया कि इसमें 2008 के सेटअप का स्पष्ट उल्लंघन है युक्तियुक्तकरण से वर्षों से कार्यरत सहायक शिक्षक व शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आ जाएंगे जबकि नई भर्ती के तहत आए शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में नहीं आएंगे साथ ही प्राइमरी स्कूल को जहां की दर्ज संख्या 60 से कम हो वहां केवल दो टीचर हेड मास्टर सहित रह पाएंगे ।

जिला सचिव रामप्रसाद डिंडोरे ने कहा कि हेड मास्टर को विभिन्न प्रकार के डाक और अन्य कार्यों में संलग्न रहना पड़ता है ऐसी स्थिति में एक शिक्षक कक्षा 1 से पांचवी तक कैसे पढ़ाएगा और क्या गुणवत्ता रहेगी यह अपने आप में प्रश्न चिन्ह पैदा करता है।

अतिशेष की संख्या ऐसी स्थिति में इतनी अधिक होगी की कम से कम आने वाले 10 वर्ष तक ना प्रमोशन होगा ना नहीं नियुक्ति ऐसे में जो बेरोजगार साथी B.Ed करके बैठे हैं उनका शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। स्कूल केवल मध्यान्ह भोजन का केंद्र ही रहेगा। अध्यापन कार्य पूरी तरह से ठप हो जाएगा।















































वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन अवकाश की जटिल प्रक्रिया में आकस्मिक अवकाश का शामिल किया जाना अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हित में अपनी आवाज उठाने में अग्रणी रहा है।
आज पूरे प्रदेश के हर जिले में युक्तयुक्तिकरण, ऑनलाइन अवकाश के विरोध में छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले 16 अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की अपील पर समस्त संगठनों के शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट मुंगेली में शाम 4 बजे से आयोजित इस ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
आज के ज्ञापन कार्यक्रम में राजेन्द्र ठाकुर,लक्ष्मीकांत जडेजा,नारायणी कश्यप,बलजीत सिंह कांत,रामप्रसाद डिंडोरे,शैलेश कुर्रे,शिव कौशिक,प्रवीण कोशले,जितेंद्र घृतलहरे,धरम पाल सोनवानी,प्रभात बंजारे, सोनसिंह राजपूत,रंजना सिंह,ममता दर्शन,राधिका सोनी,सीता साहू,आनंद मेरसा, आनद तिवारी,कमलेश पटेल, गिरधर मानिकपुरी , गोवर्धन साहू,जाकिर हुसैन,राजेंद्र जोशी, अश्वनी साहू, योगराज उपाध्याय, पिलालाल दिवाकर,जितेंद्र गेंदले,कमलेश पटेल, गिरधर मानिकपुरी, जीत दिवाकर,वीर सिंह सिकंदर, अश्वनी व्यास,अश्वनी व्यास,मोतीलाल अनंत, गीता नेताम सहित पचास से अधिक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









