शासकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच और यातायात नियमों की दी जानकारी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


  

शैलेश शर्मा  :  रायगढ़ :  एसपी  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर महिला और बालकों को विविध अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज  को महिला सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा द्वारा डीएसपी अनामिका जैन के मार्गदर्शन में थाना पुसौर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डूमरमुडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया गया और उन्हें डेमो देकर सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई।

इसके अलावा, यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई, ताकि बच्चे सड़क सुरक्षा के महत्व को समझ सकें और सही तरीके से यातायात के नियमों का पालन कर सकें। बच्चों को मोबाइल गेम के दुष्प्रभाव को बताया गया तथा शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया ।

इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापकगण और स्कूल स्टाफ भी मौजूद थे। महिला सेल की प्रधान आरक्षक मालती कंवर और महिला आरक्षक प्रीति यादव, इंदु एक्का ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह कार्यक्रम न केवल बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, बल्कि उन्हें आत्म-सुरक्षा के प्रति सजग करने के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हुआ। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे इस प्रकार के जागरूकता अभियान जिले में बालकों और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश देते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *