आईजी की बड़ी कार्रवाई: एएसआई और महिला कांस्टेबल सस्पेंड, 22 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में रविवार को हुई आगजनी और हत्याकांड के आरोपियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एक एएसआई और एक महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जंगल रेंगाखार थाना के सभी पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है।

आईजी दीपक कुमार झा ने कवर्धा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटनाक्रम पर विस्तृत जानकारी दी और पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई के आदेश जारी किए।

जारी आदेश के अनुसार, थाना सिंघनपुरी में पदस्थ एएसआई कुमार मंगलम और पुलिस चौकी बाजार चारभाठा की महिला कांस्टेबल अंकिता गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा, जंगल रेंगाखार थाना प्रभारी टीआई झुमुक लाल शांडिल्य समेत कुल 22 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है।

आईजी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय डीएसपी संजय ध्रुव को भी हटाकर उनकी जगह कृष्ण कुमार चंद्राकर की नियुक्ति का आदेश दिया है।

उन्होंने मामले की विशेष जांच के लिए टीम गठित किए जाने की बात कही, ताकि घटना के पीछे की असल वजह और पुलिसकर्मियों की भूमिका का पूरी तरह से पता लगाया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *