धमतरी में अपराध नियंत्रण को लेकर IG ने की समीक्षा बैठक, मादक पदार्थों, अवैध शराब और चाकूबाजी पर सख्त निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी, छत्तीसगढ़:
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा (IPS) ने सोमवार को धमतरी जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में हालिया आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा चाकूबाजी जैसी गंभीर गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए।

बैठक में धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


मुख्य निर्देशों की झलक:

???? अवैध कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध:
IG मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब, गांजा, मादक पदार्थों एवं नशे के सभी रूपों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए।

???? चाकूबाजी पर सख्ती:
जिले में हाल में बढ़ी चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, ऐसे अपराधों पर तुरंत काबू पाने और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

???? युवाओं में सूखा नशा:
युवाओं में बढ़ती सूखा नशा प्रवृत्ति पर विशेष नजर रखने और अवैध बिक्री को रोकने के निर्देश दिए गए।

???? होटल-ढाबों पर निगरानी:
देर रात तक चलने वाले होटल, ढाबे और दुकानों को समय पर बंद कराने तथा अड्डेबाजी स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए।

???? साइबर फ्रॉड पर कड़ी नजर:
साइबर अपराधों की घटनाओं पर तत्काल FIR दर्ज करने व लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

???? हेलमेट अनिवार्य:
पुलिसकर्मियों को स्वयं हेलमेट पहनने और नागरिकों को प्रेरित करने की सलाह दी गई।

???? NDPS और गौ-तस्करी पर एक्शन:
NDPS मामलों में वाहनों की राजसात प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से की जाए। गौ-तस्करी पर भी सख्त कार्रवाई हो।

???? न्यू क्रिमिनल लॉ की जानकारी:
थाना स्तर पर सभी अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों की गहन जानकारी देने और उसे आत्मसात करने पर बल दिया गया।


टीमवर्क और पारदर्शिता पर जोर

IG मिश्रा ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए सभी स्तरों के पुलिस अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि पुलिस कार्यप्रणाली निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहित केंद्रित होनी चाहिए, ताकि जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना विकसित की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *