मार्गशीर्ष मास में करेंगे इन चीजों का दान तो जिंदगीभर झेलनी पड़ेगी पैसों की किल्लत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सनातन धर्म में वैसे तो सभी महीनों का महत्व होता है लेकिन मार्गशीर्ष मास को बेहद ही खास माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह महीना साल का नौवां महीना होता है जो कि भगवान श्री कृष्ण और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है इस पूरे महीने साधक भगवान कृष्ण और देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं

माना जाता है कि मार्गशीर्ष मास में पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है इसके साथ ही उन्हें मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। इस साल मार्गशीर्ष मास का आरंभ 16 नवंबर दिन शनिवार से आरंभ हो चुका है तो ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि इस पूरे महीने में किन चीजों का दान गलती से भी नहीं करना चाहिए वरना जीवनभर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है तो आइए जानते हैं।

मार्गशीर्ष मास में न करें इन चीजों का दान-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष मास में भूलकर भी लोहे से संबंधित चीजों का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव नाराज़ हो सकते हैं और व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस महीने काले रंग की वस्त्रों का दान करना भी अच्छा नहीं माना जाता है।

ऐसा करने से नकारात्मकता प्रभावित होती है जिसके कारण व्यक्ति को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मार्गशीर्ष मास में भूलकर भी तेल का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है इस महीने तेल का दान करने से कष्ट भोगना पड़ सकता है। मार्गशीर्ष मास के दिनों में बासी या बेकार भोजन भी किसी को दान में नहीं देना चाहिए ऐसा करने से देवी देवता नाराज़ हो सकते हैं और व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।Youngest IAS Officer: जिस उम्र में लड़के-लड़के शादी कर रहे हैं, ये पांच युवा सिर्फ 22 साल की उम्र में IAS बन गए और गर्व से अपने माता-पिता का सीना चौड़ा किया।


Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *