दूसरी बेटी हुई तो ताने मार-मार कर परिवार वालों ने ली महिला अधिकारी की जान, जानें पूरा मामला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महाराष्ट्र के अमरावती में दूसरी बेटी होने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला अधिकारी शुभांगी ने आत्महत्या कर ली। परिवार के तानों से परेशान होकर उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र के अमरावती से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां दूसरी बेटी होने पर ससुराल वालों ने महिला अधिकारी को ताना मार-मार कर आत्महत्या करने को मजबूर कर दी। परिवार की ताने सुनते सुनते महिला परेशान रहने लगी और अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना अमरावती के तपोवन परिसर स्थित जयभोले कॉलोनी की है। मृतक महिला का नाम शुभांगी निलेश तायवडे (32) साल बताया गया है। जो एक CHO के पद पर कार्यरत है।

शुभांगी की शादी 2011 में हुई थी

बता दें कि महिला अधिकारीशुभांगी की शादी 2011 में निलेश तायवडे के साथ हुई थी। महिला का पति बैंक मैनेजर हैं। मृतक महिला के दो बेटियां हैं। दूसरी बेटी महज 13 महीनें की है। मृतक के परिजनों का कहना है कि शुभांगी की जब दूसरा बच्चा बेटी हुई तो घरवाले नाखुश थे। शुभंगी को पति, सास, देवर, ननद और एक दोस्त ने मिलकर ताने मार रहे थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर शुभांगी ने रविवार सुबह 9 बजे अपने घर में दोनों बेटियों के खेलने वाली झूले की रस्सी से लटकर जान दे दी।

 दूसरी बेटी के जन्म पर महिला अधिकारी की हत्यामृतक के पिता ने खोले कई राज

इस घटना की जानकारी मिलते ही शुभांगी के पिता राजेंद्र तुरकणे ने गाडगेनगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शुभांगी के ससुराल वाले का नाम दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुभांगी के पिता का कहना है कि मेरी बेटी मरने से पहले 24 मई को शाम में मेरे से फोन पर बात की थी। जिसमें उसने ससुराल में हो रहे उसके साथ प्रताड़ना का जिक्र किया था। रविवार को शुभांगी ने फांसी लगा ली और परिजन के पहुंचने से पहले ही उसकी जान जा चुकी थी। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *