देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा पुडुचेरी, असम और बंगाल में सरकार बनाती दिखाई दे रही है। जबकि केरलम में यूडीएफ और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त मिल रही है। इस बीच, कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता और स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार की एक टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
दरअसल,कन्हैया कुमार ने बंगाल के शुरूआती रुझानों को देखते हुए ‘X’ पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा, ‘अगर बीजेपी बंगाल जैसे राज्य में भी नहीं जीतेगी, तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा।’
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231865
Total views : 8278281