तिरंगा आजादी, शौर्य और एकता की पहचान-धरमलाल कौशिक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगांव मंडल में भव्य तिरंगा रैली, जनसैलाब ने देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सरगांव में भव्य मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा व बाईक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति से राष्ट्रध्वज के प्रति अपनी निष्ठा और गर्व का प्रदर्शन किया। यह आयोजन केवल एक रैली नहीं, बल्कि एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में देखा गया, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।

तिरंगे का महत्व केवल एक झंडा होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की पहचान, एकता, और स्वतंत्रता का अमर प्रतीक है। रैली का उद्देश्य मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना और देशभक्ति के जज्बे को जगाना था।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनकी अगुवाई में रैली की शुरुआत दोपहर 3 बजे डीजे में बजते देशभक्ति गीतों, ह्रदय में राष्ट्र के प्रति प्रेम,और माँ भारती के सपूत युवाओं के जोश के साथ मनियारी चौक सल्फा से हुई जंहा उपस्थित राष्ट्रभक्तों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया जंहा सैकड़ों लोगों ने तिरंगे के साथ मार्च किया।

रैली की आगे कड़ी में ग्राम धमनी में सरपंच रिंकी राज कौशिक,सरपंच प्रतिनिधि राज कौशिक, उपसरपंच एजाज अली व राष्ट्रप्रेमियों द्वारा,ककेड़ी में रामकिसुन जायसवाल ,रानी जायसवाल व कार्यकर्ताओं,रमतला में गोलू राजपूत ,राजाराम साहू,बावली में जनपद उपाध्यक्ष दीपिका कौशिक,चंद्रशेखर कौशिक, महेश साहू,भाटापारा में विक्रम ठाकुर,गीता रामेश्वर सिंह ,मीनाक्षी क्षत्रिय, बिदबिदा में बिसई राम,अनिल राजपूत, सांवा में जनपद सदस्य रिजवान हक, सुरेश निर्मलकर,दुकलहा राम,व सरगांव बस स्टैंड में मण्डल पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ,देशभक्तों ने आतिशबाजी के साथ तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत कर राष्ट्र के प्रति अपने अथाह प्रेम को अभिव्यक्त किया। रैली के दौरान ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान’ और ‘हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा’ जैसे नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर विकासपुरुष और क्षेत्र के लाडले विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि “तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारी आज़ादी, शौर्य और एकता की पहचान है। आइए, इसे हर दिल और हर घर में लहराएँ।”

रैली में शामिल लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे तिरंगे के सम्मान को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा, “हम सभी को मिलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। तिरंगा हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।”

उक्त रैली ने न केवल लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को जागृत किया, बल्कि यह भी दिखाया कि किस प्रकार एकता और एकजुटता से हम अपने राष्ट्र की पहचान को और मजबूत कर सकते हैं।
समापन में सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ “वंदे मातरम्, जय हिंद ” के गगनचुंबी उद्घोष के साथ रैली का ऐतिहासिक समापन किया। यह आयोजन सरगांव परिक्षेत्र में केवल एक तिरंगा रैली नहीं, बल्कि गर्व और एकता का उत्सव बन गया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हुरा,रैली प्रभारी निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर,मण्डल अध्यक्ष पोषण यादव,कार्यक्रम जिला सह संयोजक व सभापति जिला पंचायत मुंगेली अम्बालिका साहू,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत,नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू,महामंत्री द्वय अनिल दुबे,पंकज वर्मा,बाबा परेटन गिरी,रामकुमार कौशिक,दिनेश जायसवाल, रामकुमार गायकवाड़,सुंदर साहू, रामेश्वर सिंह, गोकुल देवांगन,भेखचन्द साहू,वीरेंद्र तिवारी, रिजवान हक, गोलू राजपूत, गोपाल जुनेजा, तरुण अग्रवाल, दुकलहा साहू, मनीष साहू,संजीव नेताम, सुंदर साहू, हरीश साहू,अनुज घृतलहरे,डॉ हिरावन साहू,नन्दनी साहू,पूर्णिमा ध्रुव,सुषमा यादव, महेश साहू, सविता कौशिक,जमुना पांडे, सुनीता साहू, पवन साहू, मनोज यादव, कमलेश अग्रवाल, मुरली कौशिक, निखिल कौशिक, दुर्गेश वर्मा, उदित साहू, रघु ठाकुर, कमलेश अग्रवाल,शिव पांडे, ब्रजेश शर्मा,शंकर साहू,रामजुड़ावन साहू,असद मोहम्मद,शबाना जबीन, विष्णु राजपूत, बिहारी राजपूत, अजय ध्रुव, नवाब खान,सहित बड़ी संख्या में मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण, युवागण,क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व देशप्रेमी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *