Hyundai Exter Pro Pack: हुंडई की नई की एसयूवी लॉन्च, स्पोर्टी लुक और दमदार फीचर्स से भरपूर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर के लिए एक नया प्रो पैक एक्सेसरी वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह कीमत रेग्युलर मॉडल की तुलना में 5,000 रुपये ज्यादा है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि यह नया वेरिएंट एस+ ट्रिम्स से उपलब्ध कराया गया है।

कैसा है लुक? अगर बात करें कि नया वेरिएंट दिखने में कैसा है, तो 2025 हुंडई एक्सटर प्रो पैक वेरिएंट में नया साइड सिल गार्निश और प्रमुख व्हील आर्च क्लैडिंग शामिल की गई है। इसके अलावा, प्रो पैक के तहत एक नया टाइटन ग्रे मैट एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी पेश किया गया है। इसके अलावा जो सबसे अहम अपडेट है, वह यह कि पहले जो डैशकैम फीचर सिर्फ एसएक्स टेक और एसएक्स कनेक्ट ट्रिम्स तक सीमित था, अब वह एसएक्स (O) एएमटी वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। मॉडल के इंजन या इंटीरियर में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।

आधिकारिक बयान हुंडई एक्सटर में प्रो पैक के लॉन्च पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘HMIL में, हम अपने प्रोडक्ट लाइन-अप को लगातार डिवेलप कर रहे हैं ताकि आज के युवा और प्रोग्रेसिव बायर्स की जरूरतों के साथ तालमेल बिठा सकें। हुंडई एक्सटर में प्रो पैक की शुरुआत इस दिशा में एक और कदम है, जो बोल्ड स्टाइलिंग, अडवांस तकनीक और सेफ्टी को मिलाकर इसे एक वाकई वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनाता है।’

इंजन ऑप्शंस हुंडई एक्सटर में पहले की तरह 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अधिकतम 83hp की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन कंपनी की अन्य कारों जैसे ग्रैंड i10 निओस, i20 और वेन्यू को भी पावर देता है। ट्रांसमिशन के विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल हैं। इसके अलावा, इसका CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो 69bhp की पावर और 95.2Nm टॉर्क प्रदान करता है और यह मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

माइलेज हुंडई का दावा है कि एक्सटर का मैनुअल वेरिएंट 19.4 kmpl और एएमटी वेरिएंट 19.2 kmpl की माइलेज देता है। वहीं, फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ यह SUV 27.10 km/kg तक की माइलेज देने का वादा करती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *