छत्तीसगढ़: IPS अफसरों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवा रायपुर, 10 जून 2025: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संवर्ग वर्ष 2021 बैच के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। ये स्थानांतरण अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल आठ IPS अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर ऑपरेशन संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में ऑप्स (ऑपरेशन) ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

तबादले की सूची इस प्रकार है:

क्रम अधिकारी का नाम वर्तमान पद नवीन पदस्थापना
01 श्री उदित पुष्कर नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर एएसपी (ऑप्स), जिला दंतेवाड़ा
02 श्री आकाश शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ एएसपी (ऑप्स), एसटीएफ बघेरा, दुर्ग
03 श्री रोहित कुमार शाह नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा एएसपी (ऑप्स), जिला सुकमा
04 श्री रविन्द्र कुमार मीणा नगर पुलिस अधीक्षक, कोरबा एएसपी (ऑप्स), जिला बीजापुर
05 श्री अमन कुमार रमन कुमार झा नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर एएसपी (ऑप्स), जिला बीजापुर
06 श्री आकाश श्रीश्रीमाल नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर एएसपी (ऑप्स), भानुप्रतापपुर, कांकेर
07 श्री अजय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन्स, रायपुर एएसपी (ऑप्स), जिला नारायणपुर
08 श्री अक्षय ब्रह्माण्ड साबद्र नगर पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर एएसपी (ऑप्स), जिला नारायणपुर

यह आदेश राज्यपाल के नाम से तथा गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इन अधिकारियों की पोस्टिंग से सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2025
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *