गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में तनाव, हिन्दू संगठनों ने किया चक्काजाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम। अमृत सागर तालाब के पास गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने बाजना बस स्टैण्ड चौराहे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह कचरा संकलन केन्द्र के पास बछड़े का कटा सिर और कुछ अन्य अंग पड़े मिले। सूचना फैलते ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया और भीड़ एकत्रित हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इसी के चलते हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी बछड़े का कटा सिर कपड़े में बांधकर धरना स्थल पर लेकर बैठे रहे।

चक्काजाम की खबर मिलते ही माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।

इस बीच यह चर्चा भी सामने आई कि संबंधित गौवंश की बीमारी से मौत हुई थी और उसके कटे अंग बाद में वहां फेंके गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *